सूरजपुर में कड़ाके की ठंड : प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं, लोगों में आक्रोश 

Due to severe cold in Surajpur, the mercury reached 4 degrees
X
सूरजपुर में कड़ाके की ठंड के चलते पारा 4 डिग्री तक पहुंचा
सूरजपुर में इन दिनों कड़की की ठंड पड़ने के कारण यहां का पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण यहां का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं इस जबरदस्त ठंड के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं इस बार प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश का माहौल है।

दरअसल, सूरजपुर जिले में ठंड ने जबरजस्त दस्तक दे दी है। ठंड के चलते यहां का पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी तक प्रशासन की तरफ से ठंड से बचने के लिए शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से खुद ही अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं।

surajpur
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का ले रहे सहारा

इसे भी पढ़ें....हत्यारा पति गिरफ्तार : शराब के लिए पैसे नहीं देने पत्नी को उतारा था मौत घाट

प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं

प्रशासन की तरफ से ठंड में भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन से जल्द ही अलाव व्यवस्था करने की भी मांग कर रहे हैं। गौरतलब, है कि, जिले में पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के समय आमजनों और राहगीरों के लिए ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था करती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं की किया गया है।

एसडीएम ने कही जल्द अलाव जलाने की बात

इस साल ऐसी ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई जगहों पर लोगों खुद से ही व्यवस्था करके ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। वहीं इस मामले में सूरजपुर एसडीएम कहा कि, विश्रामपुर में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। जल्दी सूरजपुर नगर पालिका के क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story