A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
पंकज गुप्ते - बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने दिल्ली में रहने वाले अपने प्रेमी की आत्महत्या की खबर सुन कर दो दिन तक सदमे में रहने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह दर्दनाक घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां नाबालिग किशोरी अपनी बुआ के साथ रह रही थी।
व्हाट्सएप पर प्रेमी की तस्वीर देख टूटी
दिल्ली में दो दिन पहले प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी। जिसकी तस्वीर और खबर जब किशोरी तक व्हाट्सएप के जरिए पहुंची, तो वह गहरे मानसिक आघात में चली गई। परिजनों ने बताया कि खबर के बाद से वह लगातार चुप रहती थी और मौत जैसी बातें भी कर रही थी।
परिवार ने समझाइश देकर बुआ के घर छोड़ा
किशोरी बैकुंठपुर जिले की रहने वाली थी और कुछ समय पहले प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। परिवार उसे वापस लेकर आए और घर ले जाने के बजाय उसे तोरवा क्षेत्र स्थित उसकी बुआ के घर रख दिया, ताकि माहौल बदल सके और वह सामान्य हो सके। परिजनों ने रातभर उस पर निगरानी रखी और उसे समझाइश भी दी, लेकिन अंदर का सदमा गहरा था।
सुबह सामान्य व्यवहार, फिर अचानक उठाया कदम
सोमवार सुबह किशोरी ने परिजनों के साथ सामान्य रूप से नाश्ता किया, हालांकि वह उदास दिख रही थी। लगभग 11 बजे जब घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त हो गए, तब वह कमरे में गई और चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखकर सभी के होश उड़ गए।
मानसिक तनाव प्राथमिक कारण
सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएसपी गगन कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट है कि, किशोरी मानसिक तनाव में थी और प्रेमी की मौत का सदमा झेल नहीं पाई। पुलिस ने जांच शुरू कर परिजनों के बयान दर्ज किए।
