A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कलेक्ट्रेट और SP ऑफिस हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को भीम रेजिमेंट के रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे समेत 11 आरोपियों को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था।
इस मामले में अब तक 132 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार सभी आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से जुड़े हुए हैं। इस पूरे मामले में अब तक कुल 9 अलग-अलग एफआईआर लिए दर्ज किये गए हैं। इनकी गिरफ्तारी वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
बीते दिन 39 लोग गिरफ्तार
आगजनी के मामले में 39 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 82 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। जो की अब बढ़कर121 हो गई है। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कुल अलग अलग 8 एफआईआर दर्ज है। पुलिस उपद्रवियों के छिपने के ठिकानों में लगातार दबिश दे रही है। वहीं धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 147,148,149,186,353, 332,307,435,120B,427,435 भादवि, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह है पूरा मामला
बलौदाबाजार जिले में सतनामी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे थे। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। उधर बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कहा है कि, उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि, सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने 13 पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया है, इनमें से दो जवानों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
3–4 हजार की संख्या में पहुंची भीड़
उल्लेखनीय है कि, प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। घंटों तक बवाल काटने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए हैं। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्र अब मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी ली है। फोन के जरिए कलेक्टर और एसपी से उन्होंने बात की है। श्री साय ने स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना पर लगातार वे नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
