A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भिलाई। जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत भाठापारा में एक शादी पार्टी में रसगुल्ले को लेकर उपजे विवाद में दो नाबालिगों ने मोहल्ले के ही सागर ठाकुर (23) को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने बताया कि करीब 9-10 बार प्रहार किए गए। इतने में भी मन नहीं भरा तो गला रेत दिया। इसकी वजह से मौके पर ही सागर ठाकुर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि, भाठापारा के सामुदयिक भवन में पूर्व सरपंच रीना गुलाब साहू के यहां शादी थी। इस दौरान खाना परोसने की जिम्मेदारी गांव के सागर ठाकुर को दी गई थी। पार्टी में डीजे भी चल रहा था। आधी रात गांव के दो नाबलिग नशे की हालत में खाना खाने पहुंचे। उन्होंने सागर से रसगुल्ले की डिमांड की। रसगुल्ला लेने के बाद लगातार रसगुल्ले की डिमांड कर रहे थे। इसी बात को लेकर सागर ने देने से इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों नाबालिग ने सागर के साथ विवाद शुरू कर दिया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में आरोपी सागर को बहला फुसलाकर बाहर ले गए।
इसे भी पढ़ें...राजधानी रायपुर में चाकूबाजी : बदमाशों ने शहर के तीन स्थानों पर चलाया चाकू, 3 गिरफ्तार
चाकू से 9-10 बार किया वार
आरोपी नाबालिगों ने चाकू से 9-10 बार सागर पर वार किया। सागर का गला भी रेत दिया। दोनों आरोपियों की उम्र 15-16 वर्ष बताई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सागर ठाकुर को पेट में चाकू से वार करने के बाद आरोपियों ने गला भी रेत दिया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
