भारत जोड़ो न्याय यात्रा : बघेल बोले- राहुल की यात्रा का फायदा लोकसभा में मिलेगा, पार्टी ने की समन्वयकों की नियुक्ति 

Former CM Bhupesh Baghel
X
पूर्व सीएम भूपेश बघेल
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, लेकिन इसका फायदा लोकसभा में मिलेगा।

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि, यात्रा को लेकर राहुल गांधी कल से यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पांच न्याय को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। 13 फरवरी को अंबिकापुर में सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं। राहुल गांधी की यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, लेकिन इसका फायदा लोकसभा में मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा के पहले पूरे देश में गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने की बात की है। सीएए पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, इसका नुकसान छत्तीसगढ़ को होगा। क्योंकि यहां तो आपको सर्टिफिकेट से साबित करना पड़ेगा कि, आप भारतीय हैं या नहीं। असम और अन्य जगह लोगों ने सर्टिफिकेट बना दिए, लेकिन यहां गरीब आदिवासी कैसे साबित करेंगे।

सीएम साय के बयान पर किया पलटवार

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कानून व्यवस्था की बैठक और बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, सही कह रहे हैं कि अपराध में कमी आनी चाहिए। लेकिन दूसरों को अंदर करें और अपनों को छोड़ दें यह नहीं होना चाहिए।

पूर्व विधायकों की लगाई ड्यूटी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कल से होगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायकों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Order copy
Order copy

आदेश कॉपी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story