Logo
election banner
सांसद संतोष पांडेय ने अपनी मधुर आवाज में एक भजन गाया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी सुनिए यह अद्भुत भजन

रायपुर- अयोध्या में श्री रामलला के सूर्य तिलक के पावन अवसर पर राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय ने अपनी मधुर आवाज में एक भजन गाया है। उन्होंने इस भजन के जरिए लोगों तक श्री रामलला का विस्तार से वर्णन किया है। इतना ही नहीं अवध के बिहारी को अपने मन में और अयोध्या में बसने की बात कही है। इस भजन के माध्यम से उल्लेख किया है कि, 'जो राम को लायें हैं...हम उनको लाएंगे'...आप भी सुनिए यह अद्भुत भजन...

प्राचीन दूधाधारी मठ में रामनवमी

राजधानी रायपुर के 500 साल प्राचीन दूधाधारी मठ और पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। दोनों मंदिरों मे आज श्री राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया गया है। सुबह से ही भक्त दर्शन करने पहुँच रहे हैं। 

श्री राम का ननिहाल चंदखुरी

छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है और भक्त यहां श्री राम को अपने भांजे के रूप में पूजते और प्रेम करते हैं। आज भगवान राम के जन्म पर चंदखुरी में उनके बाल स्वरूप की विशेष पूजा की जा रही है। मंगल गीत गाये जा रहे हैं। मंदिर को बहुत ही सुंदरता से सजाया गया है। बता दें, यह छत्तीसगढ़ का एक मात्र मंदिर है, जहां भगवान राम को माता कौशल्या की गोद में बाल रूप में पूजा जाता है। रामलला की सुंदर प्रतिमा के दर्शन के लिये सुबह से ही श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

राम मंदिर में भव्य आयोजन 

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में आज राम जन्मोत्सव के लिए भव्य आयोजन किया गया है। मंदिर को सुंदर फूलों से तरह सजाया गया है। यहां भगवान राम और मां सीता विराजित हैं। मंदिर में 12 बजे से भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां भगवान श्रीराम का रुद्राभिषेक कर सवामणी भोग लगाया गया। सुबह से ही इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ है।

5379487