haribhoomi hindi news
बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान शिक्षिका प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में बहुत ही सुन्दर और आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने फेफड़ा, जल-चक्र, पौधे के भाग, वायुमंडल की परतें, मृदा का संगठन, फलीदार पौधे का जीवनचक्र, मच्छर का जीवन चक्र, वृक्क की संरचना, मानव शरीर का उत्सर्जन तंत्र, पाचन तंत्र, हृदय की संरचना, मृदा की संरचना आदि को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रभारी प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा, माध्यमिक प्रधान पाठक किशुनराम साहू और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से रिसोर्स पर्सन नीरज चौहान ने बच्चों को उनके मॉडल से सम्बंधित कई सवाल किए । जिसका बच्चों ने बहुत ही अच्छे से जवाब दिया। प्रतीक जैन और बच्चों के द्वारा बनाए गए लगभग सौ विज्ञान टीएलएम एवं मॉडल की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसके लिए सभी आवश्यक सामग्री नवाचारी शिक्षिका ने स्वयं के व्यय से बच्चों को प्रदान की थी। 

Bemetara

बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता 
शिक्षिका ने इस आयोजन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि, इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता, रूचि एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देना, विज्ञान के सिद्धांत एवं अनुप्रयोग को समझने तथा उनका अन्वेषण करने का अवसर प्रदान करना है।सभी ने इस आयोजन के लिए शिक्षिका एवं बच्चों के प्रयास की जमकर सराहना की। 

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य द्वारिकाराम वर्मा, माध्यमिक प्रधान पाठक किशुनराम साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम साहू, प्रतीक जैन, दीनदयाल वर्मा, अमृत लाल गुप्ता, प्रतिभागी एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे। 

7