गौमांस खाने वाले गिरफ्तार : बछिया को मारकर खा गए छह लोग, सभी भेजे गए जेल

accused arrested
X
गिरफ्तार आरोपी
बलरामपुर जिले में पुलिस ने गायों की हत्या कर मांस खाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घनश्याम सोनी-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने गायों की हत्या कर मांस खाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक बछिया की निर्मम हत्या कर दी और उसका मांस खाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से औजार और गौ मांस के अवशेष भी जब्त किया गया है।

15 दिन पहले भी कुछ लोगों ने की थी गाय की हत्या

वहीं 15 दिन पहले अंबिकापुर जिले से भी गाय की हत्या का मामला सामने आया था। दो आरोपी गाय काटकर खाने की तैयारी में थे। इतने में ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने गाय के मांस सहित आरोपी कंदा कोरबा और सोमारसाय को गिरफ्तार कर लिया। घटनालुंड्रा थाना क्षेत्र के मंदरिया पारा कोरंधा गांव की है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story