haribhoomi hindi news
बतौली क्षेत्र अंतर्गत पोकसरी-कुरोपहरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ स्थित महादेव मंदिर में तीन दिवसीय भव्य पूजा-अर्चना व मेला आयोजित किया जा रहा है।

आशीष कुमार- बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पोकसरी के कुरोपहरी में तीन दिवसीय भव्य पूजा अर्चना किया जा रहा है। इसके साथ ही मेला का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है, जहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है 

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली क्षेत्र के पोकसरी कुरोपहरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ में स्थित महादेव के मंदिर में तीन दिवसीय भव्य पूजा किया जा रहा है। जहां कलश यात्रा के साथ पूजा का आरंभ करते हुए अखंड पूजन हवन किया जा रहा है। 

जशपुर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
आपको बता दें कि, यहां अक्सर रविवार को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में एकत्रित होती है। नव युवक समिति द्वारा भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुरक्षा का भी व्यवस्था किया गया है। मेला और रात्रि में भक्तों के लिए विशेष नाट्य कला का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां जशपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

7