A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के बाद यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जहां वो बिलाईगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजधानी रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि, सतनामी समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ है सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है। मैं उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। उनके इस बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि, वो भड़काने की कोशिशों में लगे हुए हैं। 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि, चंद्रशेखर आजाद को रावण के रूप में जाना जाता है। जो भड़काने की कोशिशों में लगे हुए हैं। पहले वे अपने गिरेबान में झांके। सतनामी समाज एक शांतिप्रिय समाज है। बीजेपी ने इस समाज के लिए जितना काम किया है। उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया है। पूरा सतनामी समाज और SC वर्ग आज बीजेपी के साथ है। वहीं तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षदों के पैदल मार्च पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि, पांच साल कांग्रेस की सरकार थी। नगर निगम में कांग्रेस के महापौर हैं, तब कुछ नहीं किये। अब बरसात के मेंढक की तरह बाहर निकल कर उछल रहे हैं और टर्रा रहे हैं। इस नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय है। 

पीएम मोदी के अभियान से पर्यावरण को बचाया जा सकता है 

महा वृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई से मनाया जाएगा इस संबंध में वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस अभियान में सभी स्कूल, कॉलेज सभी संस्थाएं शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पौधा मां के नाम लगाने का आव्हान किया है। उनके इस अभियान से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से पौधा लगाने की अपील की है। 

चंद्रशेखर बोले- सतनामी समाज के साथ हुआ अन्याय 

बलौदाबाजार में हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि, सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है। उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। साथ ही कहा कि, लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा कि कौन दोषी है। 

बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता- चंद्रशेखर

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता है। कोशिश करूंगा की सभी से जानकारी मिल सके, वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने और राजनीतिक दल के बयानबाजी को लेकर कहा कि, सरकार जुल्म करना बंद कर दे, तो बेहतर होगा। सरकार अपने गिरिबान में झांककर एक बार देख ले, घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं। सरकार का यह फेलियर दिखाई दे रहा है।  सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल होती हुई नजर आ रही है। लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हो रही है।  इस पर राज्य सरकार को जवाब देना होगा।

आजाद आमसभा को करेंगे सम्बोधित 

उल्लेखनीय है कि, बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले के बाद समाज के लोग प्रशानिक प्रताड़ना का आरोपा लगा रहे हें। इसे लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भटगांव पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे उनका कार्यक्रम आयोजित है। इसके लिए भीम आर्मी के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन के द्वारा आसपास के कार्यालय में बैरिकेडिंग कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

600 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती 

इस जनसभा को लेकर भटगांव में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले समेत अन्य कई जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है। जिनकी संख्या करीब 600 है। जिले के एसपी पुष्कर शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी के संबंध में जानकारियां दी गई हैं। 

भटगांव क्षेत्र में आज बंद रहेंगी शराब दुकानें

सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शांतिपूर्ण वातावरण में यह कार्यक्रम संपन्न हो सके, इसके लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने भटगांव क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित कर दिया है। इसके तहत आज 4 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक भटगांव के शराब दुकान बंद रखे जाएंगे। साथ ही आसपास की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।