haribhoomi hindi news
बलौदा बाजार में कांग्रेस नेता भागवत थवाईत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ग्रामीणों के साथ मारपीट, हुड़दंग और अवैध शराब को लेकर मामला उजागर हुआ।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वांटेड पोस्टर भी जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार को भागवत थवाईत ने अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बुधवार को कटगी स्थित सर्वा मोड़ के पास आरोपी ने अपने गुर्गों के साथ जमकर हुड़दंग मचाया। मामले ने तूल पकड़ लिया, जब बुधवार रात गांव में फिर से हंगामा किया गया।

wantedआरोपी के पिता को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
ग्रामीणों के आक्रोश के बीच आरोपी के पिता को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्राम पंचायत कटगी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Congress leader8 अप्रैल की रात पिता-पुत्र ने फैलाई थी दहशत
ग्रामीणों का आरोप है कि, 8 अप्रैल की रात ढाबा संचालक पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ गांव में दहशत फैलाने के लिए तलवार लहराई और कथित रूप से कट्टे से फायरिंग की भी कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में अवैध शराब बिक्री और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्थिति बिगड़ती चली गई
गौरतलब है कि, हाईवे किनारे स्थित ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। लेकिन पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति बिगड़ती चली गई। वहीं, शहर थाना से महज 10 किलोमीटर दूर इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7