A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के व्यापारिक जगत के लिए बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर ने बलौदाबाजार इकाई के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू की अनुशंसा पर चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आदेश जारी करते हुए 2025 से 2028 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
नई इकाई की घोषणा
नई इकाई के गठन का उद्देश्य जिले के व्यापारियों को संगठित करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और शासन-प्रशासन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना है। चेंबर को उम्मीद है कि यह इकाई जिले में व्यापारिक एकता और मजबूती को नई दिशा देगी।
नई कार्यकारिणी की प्रमुख नियुक्तियाँ
कार्यकारिणी में कई अनुभवी और प्रमुख व्यापारियों को दायित्व दिया गया है, जिनमें-
- अध्यक्ष: लक्ष्मी साहू
- संरक्षक मंडल: जुगल भट्टर, विपिन बिहारी वर्मा, हेमचंद केशरवानी, महेंद्र कुमार वर्मा, अशोक पंजवानी, नितेश जैन, नरोत्तम सोनी, लेखपाल जायसवाल, रामगोपाल केशरवानी, संजय पटेल
- मुख्य सलाहकार: अभिषेक ‘मिकी’ तिवारी
- सलाहकार मंडल: लक्ष्मीनारायण केशरवानी, ईश्वर हरिशमानी, अजय गुप्ता, संजय नारायण केशरवानी, शेखर शुक्ला, शिवशंकर अग्रवाल, दिनेश वर्मा, प्यारे लाल सेन, अशोक सोनी
महत्वपूर्ण पदाधिकारी और दायित्व
- महामंत्री: शिव प्रकाश तिवारी
- कोषाध्यक्ष: लक्ष्मेंद्र अग्रवाल
- मीडिया प्रभारी: पत्रकार दलजीत सिंह चावला, पत्रकार दिलीप माहेश्वरी
- उपाध्यक्ष: शंकर दुलानी, उमेश अग्रवाल, नेतराम वर्मा, केशव सोनी, राकेश गुप्ता, पीयूष मिश्रा, दुर्गा प्रसाद जायसवाल
- मंत्री: निर्मल सिंह सलूजा, हीरा पंजवानी, ऋषभ जैन, राजेश केशरवानी, राजेश हलवानी, मनोज पाण्डेय (लवन), शैलेन्द्र वर्मा (पलारी)
संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य
संयोजक पद पर विभिन्न क्षेत्रों से सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें त्रिभुवन साहू (लवन), किशोर कुमार राठौर, शैलेष गुप्ता (बलौदाबाजार), तुलसीराम साहू (पलारी), अभिषेक साहू, चंद्र प्रकाश हरिशमानी, राजेश रोहरा, अशोक पंजवानी, दशरथ सिन्हा (पलारी) और सुभाष केशरवानी शामिल हैं। इसके साथ ही व्यापार जगत के अनेक प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में स्थान देकर संगठन को व्यापक रूप दिया गया है।
व्यापारियों से अपील और संगठन का लक्ष्य
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि नई इकाई जिले में व्यापारिक हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चेंबर से जुड़कर व्यापारिक एकता और सामूहिक मजबूती को बढ़ाएं।
