अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय गुरुवार को अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। सीएम श्री साय ने गृह निवास में रामनवमी के अवसर पर बगिया में आयोजित चार दिवसीय अखंड महायज्ञ पूजा में हर वर्ष की भांति शामिल हुए और अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ पूजा- अर्चना की। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
सीएम श्री साय ने कहा कि, इस महायज्ञ की पूजा बीते 25 वर्षों से चला आ रही है। इस महायज्ञ में दूर- दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और पूजा अर्चना करते हैं। इस बार बहुत व्यस्तता के कारण इस बार उनके भाई और बहू पूजा में बैठे हैं। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश वासियों को चैत्र रामनवमी की बधाई भी दी।
सीएम विष्णु देव साय बगिया में आयोजित चार दिवसीय अखंड महायज्ञ शामिल हुए और अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ पूजा- अर्चना की। pic.twitter.com/HIVH4IsZcO
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 26, 2026
आईजी रतन लाल डांगी के खिलाफ मिल रही थी शिकायत
वहीं आईजी रतन लाल डांगी को सस्पेंड किए जाने पर कहा कि, उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिससे सरकार की छवि खराब हो रही थी। इसलिए उनको सस्पेंड किया गया है।








