सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने 21 मार्च को छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर के जीरो प्वाइंट परिसर में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में खरोरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्य रूप से रमेश शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा एवं मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ ग्रामीण जिला रायपुर, सूरज सोनी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, राजकुमार ठाकुर, दीपक धनकर, सावन शर्मा, दुष्यंत साहू, बालक दास मानिकपुरी सरपंच सुंदरा के साथ ही अनेक कार्यकर्ता इस पद ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ को भारत का हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने का प्रयास
राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का गठन औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन, खेती, विपणन और अनुसंधान के लिए किया गया था। यह बोर्ड गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री सुनिश्चित करने, किसानों के लिए सब्सिडी और औषधीय क्षेत्र के विकास के लिए नीतियां लागू करता है। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने जिला धमतरी में बोर्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। अध्यक्ष मरकाम ने बताया कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के विजन 2047 के अंतर्गत राज्य को भारत का हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने के लिए बोर्ड मिशन मोड में कार्य कर रहा है।