राजधानी में एक और दुष्कर्म : पुलिस वाले ने नशीली दवा पिलाकर लॉ स्टूडेंट को बनाया हवस का शिकार

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
रायपुर से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जवान ने एक लॉ स्टूडेंट से रेप किया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जवान ने एक लॉ स्टूडेंट से रेप किया है। यह पूर मामला राजधानी के माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता आरोपी पुलिस जवान की पूर्व परिचित थी। जवान ने पहले तो उसे नशीला पदार्थ खिलाया इसके बाद अपने ही कार में वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी पुलिस अकेडमी में ही पदस्थ है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जशपुर में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग ने पकड़ा जोर

वहीं जशपुर जिले में नाबालिग से हुए रेप के मामले में आरोपी को सजा दिलाने की मांग ने तुल पकड़ लिया। इसके विरोध में लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी रामनारायण ठाकुर को फांसी देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, ऐसे अपराधी को समाज में खुलेआम नहीं रहने दिया जाना चाहिए। उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

पानी पीने के बहाने घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

दरअसल यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले आरोपी रामनारायण ठाकुर नाबालिग लड़की के घर में पानी पीने के बहाने घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम था। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया था। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी का साथ उसके दोस्तों ने दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story