बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंदगांव में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा जगत के सदस्यों और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायी संदेश दिए गए।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रकिरण नायक (सरपंच, आनंदगांव) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में-
- अवधेश चंदेल (पूर्व विधायक)
- प्रहलाद रजक (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड)
- राहुल योगराज टिकरिहा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा)
- सूर्यकांत नायक (अध्यक्ष, भाजपा भिंभौरी मंडल)
- सरोज यादव (जनपद सदस्य)
- तिलोषमा धीवर (उपसरपंच)
- बिरेंद्र अग्रवाल (आशुतोष इंडस्ट्रीज, रायपुर)
सहित शाला परिवार और स्टाफ उपस्थित रहे।
बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और खेलकूद के लिए प्रेरणा
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने और प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी महत्व देने की अपील की। सरपंच चंद्रकिरण नायक ने students को अनुशासन के साथ सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहने की सलाह दी।
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सूर्यकांत नायक ने “खूब पढ़बो, खूब बढ़बो” का संदेश देते हुए बच्चों को उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।
मेधावी छात्रों का सम्मान, प्रोत्साहन राशि का वितरण
कार्यक्रम के दौरान 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पूर्व विधायक के हाथों सम्मानित किया गया। व्याख्याता मनोज कुमार वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय पुनऊराम वर्मा की स्मृति में प्रत्येक छात्र को ₹1000 प्रदान किए। पुरस्कृत छात्रों को मृणाली वर्मा (एलआईसी अभिकर्ता) द्वारा इन छात्रों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।
- 12वीं कक्षा: किरन वर्मा (88.4%), संगीता यादव (88.2%)
- 10वीं कक्षा: दिव्या ध्रुव (90%), दुष्यंत यादव (84%), लीला (82%)
खेल और स्काउट-गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन
ओम यदु को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर ट्रैकसूट और थर्मस देकर सम्मानित किया गया। प्रहलाद रजक ने जंबूरी स्काउट-गाइड में शामिल छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। ईको क्लब के सर्वश्रेष्ठ सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
बेस्ट छात्र पुरस्कार और कार्यक्रम संचालन
संस्था के प्राचार्य तारकेश्वर साहू द्वारा डिलेश कोसले को 'बेस्ट छात्र' के रूप में स्मृति चिन्ह और ₹1100 प्रदान किए गए। वहीं कार्यक्रम का संचालन सी.के. साहू और मनोज वर्मा द्वारा किया गया।