कोरबा को शहर की शक्ल देने वाले का निधन : आधुनिक कोरबा शहर के प्रणेता अमरजीत सिंह गहरवार नहीं रहे

Amarjit Singh Gaharwar passed away
X
अमरजीत सिंह गहरवार का हुआ निधन
कोरबा जिले के विकास की मजबूत और सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का निधन हो गया है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकास की मजबूत और सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले, कोरबा विकास के प्रणेता, तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर कोरबा में रह रहे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।

स्व.अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 3 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के सीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था। स्व. श्री गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (साडा) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली सख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है। आज 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर दी सेवाएं

श्री गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (साडा) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत और सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली सख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है। आज 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story