Logo
election banner
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की छत्तीसगढ़ इकाई आचार्य चाणक्य को याद करते हुए बड़ा आयोजन करने जा रही है।

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की छत्तीसगढ़ इकाई और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक प्रांतीय कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में 29 दिसम्बर को हुई यह बैठक प्रांतीय कार्यालय, प्रोसेसर कालोनी, रायपुर में आयोजित की गई। श्री गणेश पूजन के साथ बैठक की शुरुआत हुई। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बताया कि, सबसे पहले सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। श्री ओझा ने बताया आगामी 14 जनवरी,  को आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में आचार्य चाणक्य जी के जीवन पर व्याख्यान एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में विप्र विधायकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। 

सभी विप्र विधायकों का होगा सम्मान

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने कहा कि, सभी विप्र विधायकों को आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल लेकर जाएंगे। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि, कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दर्शकों से धार्मिक प्रश्न पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने पर सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

सभी सदस्यों से सहभागिता की अपील

प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी ने बताया कि, तीन वक्ताओं के नाम तय कर उन्हें आचार्य चाणक्य जी पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा ने सभी सदस्यों को संगठन के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। बैठक के अंत में संगठन द्वारा दर्शनीय स्थल भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत रविवार, 24 दिसम्बर, 2023 को आयोजित तुरतुरिया धाम, बार नवापारा के भ्रमण में शामिल 42 सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी रहे मौजूद

बैठक में विशेष रुप से प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, युवा सचिव अभिषेक त्रिपाठी, महिला सचिव अर्चना तिवारी, प्रांतीय सचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक उपस्थित रहे।

5379487