भारतीय सड़क कांग्रेस का 83वां अधिवेशन : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शुभारंभ, 2000 से ज्यादा विशेषज्ञ होंगे शामिल 

india road congress convention
X
भारत सड़क कांग्रेस अधिवेशन
रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन की आज से शुरुआत होगी। यह अधिवेशन 11 नवंबर तक चलेगा।

रायपुर। रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन की आज से शुरुआत होगी। यह अधिवेशन 11 नवंबर तक चलेगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह समय ऐतिहासिक और गौरव का समय है। देश के 2000 से अधिक इंजीनियर, विशेषज्ञ वैज्ञानिक अधिवेशन में शामिल होगें।

इस कार्यक्रम के टेक्निकल सेशन में दुनिया में हो रहे इनोवेशन के साथ ही रोड निर्माण पर चर्चा होगी। सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शाम 4:30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। रायपुर NIT, रायपुर ट्रिपल आईटी अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 1000 से ज्यादा शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होगी। सभी मेहमानों को छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपरा से परिचित कराया जाएगा। पिछले साल गुजरात के गांधीनगर में 82वां अधिवेशन हुआ था।

Preparations for the convention are complete
अधिवेशन की तैयारियां हुई पूरी

क्यों होता है सड़क कांग्रेस अधिवेशन

अंग्रेजों के समय साल 1929 में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए जयकर कमेटी का गठन किया गया था। इसके सुझाव के अनुसार 1934 में भारतीय सड़क कांग्रेस की स्थापना हुई। उसके बाद से लगातार इस अधिवेशन को किया जा रहा है। सिर्फ कोरोना काल में इस अधिवेशन को नहीं किया गया। भारतीय सड़क कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरों को आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण के बारे में जानकारी देना है।

इसे भी पढ़ें : फिर गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा : हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, कोटा विधायक का जलाया पुतला

83वां अधिवेशन रायपुर में आयोजित

भारतीय सड़क कांग्रेस की बात करें तो इसका 79वां भारतीय सड़क कांग्रेस अधिवेशन 2018 में नागपुर में हुआ। इसके बाद 80वां अधिवेशन 2019 में पटना बिहार में हुआ। 81वां अधिवेशन 2022 में लखनऊ में हुआ। 82वां अधिवेशन गुजरात के गांधीनगर में हुआ और अब 83वां अधिवेशन रायपुर छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story