haribhoomi hindi news
रायपुर के RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द में देर रात 8 वाहन जलकर खाक हो गए। एक अज्ञात व्यक्ति ने 7 दो पहिया वाहन और 1 ऑटो में आग लगाई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के RDA कॉलोनी बोरियाखुर्द में देर रात 8 वाहन जलकर खाक हो गए। एक अज्ञात व्यक्ति ने 7 दो पहिया वाहन और 1 ऑटो में आग लगाई। पीड़ित को शक है कि, उसके पड़ोसी ने गाड़ियों को आग के हवाले किया क्योंकि, कुछ दिनों पहले ही उससे विवाद हुआ था। उसका मानना है कि, विवाद के चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। 

यह खबर अपडेट हो रही है। 

7