महिला विंग : दिगंबर जैन महासमिति ने बालिका गृह में बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री 

महिला विंग
X
महिला विंग
75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को शांति धारा पूजन किया गया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में समाज के सदस्य एकत्रित होकर झंडा वंदन किया गया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला विंग द्वारा बालिकाओं को कई सामग्री वितरित की गई। खम्हारडीह में स्थित शासकीय बालिका गृह में रह रही बालिकाओं को कपड़े लोवर ,टी-शर्ट के साथ खाद्य सामग्री नमकीन के पैकेट एवं तिल्ली लड्डू वितरित किया गया।

flag hoisting
ध्वजारोहण

बालिका गृह रह रही बालिकाओं के साथ मनोजरंक विभिन्न गेम भी खेल कर तरह तरह को प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की गई। जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली बालिकाओं को पुरस्कार भी दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला विंग की समिति अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन कोषाअध्यक्ष श्रीमती दीप्ति जैन और सदस्य अलका, रश्मि, रेखा, नेहा विधा सौम्या रूपाली जैन उपस्थित थी। बालिका गृह की संचालिका श्रीमती पूजा अग्रवाल भी उपस्थित थी उनके द्वारा इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग हमे प्राप्त हुआ।

मालवीय रोड में फहराया गया ध्वजारोहण

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को शांति धारा पूजन किया गया. उसके बाद मंदिर प्रांगण में समाज के सदस्य एकत्रित होकर झंडा वंदन किया गया। सभी ने एक स्वर में भारत देश के राष्ट्र गान जन गण मन गाकर भारत माता कि जय नारे भी लगाए। इस उत्सव पर ट्रस्ट कमेटी के मैनेजिग ट्रस्ट्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा ट्रस्टी संजय जैन सतना ट्रस्टी सनत जैन उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू कोषाध्यक्ष लोकेश जैन उपाध्यक्ष विजय जैन प्रवीण जैन पूर्व कोषाध्यक्ष दिलीप जैन प्रणीत जैन श्रुत जैन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप जैन रोशनी जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाए एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story