पॉलिसी लीडर फेलो 2024 : सीईओ हरप्रीत सिंह ढोडी ने लहराया परचम, 25 पॉलिसी लीडर में उनका चयन  

Console Group CEO Harpreet Singh Dhodi
X
कंसोल ग्रुप के सीईओ हरप्रीत सिंह ढोडी
अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक बार फिर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम। दुनिया के 25 पॉलिसी लीडर में प्रदेश के हरप्रीत सिंह ढोडी को स्थान मिला है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़वासी अब सिर्फ़ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपना परचम गौरव के साथ फहरा रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में ही यूरोपीय संघ द्वारा पॉलिसी लीडर फेलो 2024 के रूप में चयनित होकर प्रदेश को यह गौरव का क्षण राजधानी रायपुर स्थित कंसोल ग्रुप के सीईओ हरप्रीत सिंह ढोडी ने प्रदान किया है। वह यूरोपीय संघ के फेलो के रूप में रायपुर से फ़्लोरेंस इटली जाएंगे।

दरअसल, हर साल यूरोपीय संघ दुनिया भर से विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट के रूप में 25 व्यक्तियों का चयन करता है। इस वर्ष हरप्रीत सिंह ढोडी जो कि छत्तीसगढ़ में कंसोल ग्रुप के सीईओ हैं उन्हें डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट के रूप में चुना गया है और वह इस साल भारत से चुने गए एकमात्र व्यक्ति हैं। अन्य एक्सपर्ट में विभिन्न देशों से वरिष्ठ शासकीय पदाधिकारी, संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक और हरित ऊर्जा, लिंग समावेशन, जल संरक्षण आदि पर नीति विशेषज्ञ शामिल हैं।

विश्व आर्थिक मंच के लिए भी हो चुके हैं चयनित

इससे पहले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए हरप्रीत को 2015 में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा ग्लोबल शेपर के रूप में चुना गया था। हरप्रीत सिंह पूर्व में भाजपा सरकार के सोशल मीडिया एडवाइज़र भी रहे हैं। अब हरप्रीत 6 महीने के लिए यूरोपियन संघ के इस कार्यक्रम के लिए इटली में रहेंगे और यूरोप में डिजिटल अफवाहों और फर्जी खबरों को रोकने के लिए रणनीति और नीति बनाने में एक्सपर्ट्स की मदद करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story