लोकसभा चुनाव कार्यशाला : सीएम साय बोले- महासमर के लिए हो जाएं तैयार, किरण देव बोले- गांवों पर करें फोकस 

BJPs Lok Sabha election workshop meeting
X
बीजेपी की लोकसभा चुनाव कार्यशाला की बैठक
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़़े हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जुट गयी है। रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। जहां सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि, लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़़े हैं और मोदी जी पर जनता का विश्वास बढ़ा है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है।

BJP leader

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज पार्टी ने जो आप सभी को दायित्व दिया हैं उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।उन्होंने आगे कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में हमें जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देना है। ताकि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए भाजपा की सरकार बने। उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़़े हैं। मोदी जी पर जनता का विश्वास बढ़ा है और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है।

पीएम मोदी की गारंटियां हो रही पूर्ण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य शुरु हो चुका है। पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक रखी थी उन्हें बनाने की घोषणा कर दी गई है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्षों के धान का बकाया बोनस का वितरण किसानों को कर दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है. महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपए सालाना देने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही साथ मोदी की गारंटी में जो भी अन्य योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करेंगे।

किरण सिंह देव बोले- गांव चलो अभियान पर करें फोकस

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्य योजनाएं मिलेंगी उसका पालन प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगें। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक ऐसा समायोजन स्थापित करना है की बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संवाद पारदर्शी बने रहे. क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य यही पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमे जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाना है। जैसे नवमतदाता सम्मेलन, गांव चलो अभियान, मीडिया, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना।

भाजपा ज्वाइनिंग का चलायें अभियान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमें भाजपा की रीति नीति से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा ज्वाइनिंग का अभियान चलाना हैं। महिला समूहों और गैर राजनीतिक संस्थाओं का भी एक अभियान चलाना है। गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है उसे आगामी 7 फरवरी से जिला से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर करना है। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है उसी तरह जनता से आशीर्वाद मांग कर छत्तीसगढ़ की ग्यारह की 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को जीतकर देना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story