A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rajpal Yadav Jail News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को अब राजनीतिक गलियारों से समर्थन मिल रहा है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अभिनेता के परिवार के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए और उनकी पार्टी राजपाल यादव के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अभिनेता के परिवार की परेशानी के बारे में हाल ही में पता चला और मानवीय आधार पर यह सहायता राशि दी जा रही है।

चेक बाउंस मामले में सजा, करोड़ों का बकाया
राजपाल यादव लंबे समय से एक वित्तीय विवाद में उलझे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2010 में एक फिल्म निर्माण के लिए कर्ज लिया था। फिल्म की असफलता के बाद वह पूरा भुगतान नहीं कर सके। इसके चलते दिए गए चेक बाउंस हो गए और मामला अदालत तक पहुंच गया।

वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट अदालत ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में उन्होंने ऊपरी अदालत में अपील की और भुगतान के लिए समय मांगा। हालांकि, किस्तों में कुछ राशि चुकाने के बावजूद पूरा कर्ज नहीं चुकाया जा सका। बताया जाता है कि बकाया रकम लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

अदालत के निर्देश पर किया सरेंडर
भुगतान में लगातार देरी और अदालत की समयसीमा पूरी न कर पाने के कारण राजपाल यादव को सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। पिछले सप्ताह उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

कानूनी प्रक्रिया जारी है और आगे की सुनवाई के बाद ही उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

जेल में भावुक हुए अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरेंडर के बाद जेल प्रशासन के सामने राजपाल यादव भावुक हो गए थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मुश्किल समय में वह खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।

उनकी यह स्थिति सामने आने के बाद विभिन्न जगहों से सहानुभूति और समर्थन के स्वर उठने लगे हैं। तेज प्रताप यादव द्वारा घोषित आर्थिक सहायता को इसी कड़ी में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।