Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में भीषण गर्मी, भागलपुर समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather
X
Bihar Weather
Bihar Weather:  राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान में बढत हुई है। बिहार के 21 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

Bihar Weather: राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान में बढत हुई है। बिहार के 21 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना में इस सीजन की सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। दिन का पारा 43 डिग्री पार चला गया।
मौसम विभाग ने कई इलाकों के तापमान 44 डिग्री तक जाने के आसार हैं। मौसम विभाग का मानना है कि भीषण उष्ण भरी गर्मी से और लू से फिलहाल लोगों को राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इसके लिए लोगों से सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।

लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें, बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई, पूर्वी चंपारण में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तरी भागों के एक दो स्थानों पर गर्म और आद्र दिन रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 जिलों के तापमान को 41 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए। जिन जिलों में 41 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किए गए हैं। उन जिलों में पटना 43.0 ,गया 44. 02, जमुई 42.4, बक्सर 45.3 मुंगेर 41.4, भोजपुर 44.3, छपरा 42.3, डेहरी 44.4, शेखपुरा 44.2, गोपालगंज 42.3, वैशाली 44.5, औरंगाबाद 44.6, बांका 43.7, नवादा 43.2, राजगीर 43.5, जीरादेई 43.4, अरवल 44.5 और बिक्रमगंज 44.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

44 डिग्री तापमान की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 24.02 डिग्री दर्ज किए गए। इसके अलावा मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री रहने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story