बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द: नीतीश-राबड़ी सहित 11 नेता चुने गए MLC, सीट शेयरिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा

Bihar MLC Election
X
Bihar MLC Election
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद का सदस्य चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से चर्चा कर रहे थे, तभी उनसे कैबिनेट विस्तार पर सवाल किया तो बोले जल्द कर लिया जाएगा। गुरुवार के बिहार के 11 नेता MLC चुने गए हैं।

Bihar MLC Election: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। गुरुवार को MLC निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा ही इशारा किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि सब चीज के बारे में खबर मिलेगी..। इस दौरान CM से मंत्रिमंडल बिस्तर और सीट शेयरिंग के बारे पूछा गया तो सब ठीक है। जल्द ही आप लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।

बिहार के राज्य विधान परिषद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को सभी लोग निर्विरोध चुन लिए गए। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह चौथा कार्यकाल है।

बिहार में यह 11 नेता MLC निर्वाचित
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दकी और उर्मिला ठाकुर विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचित हुई हैं। जबकि लेफ्ट पार्टी माले से शशि यादव, बीजेपी से मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता MLC चुने गए हैं। जीतनराम माझी और नीतीश कुमार ने भी विधानसभा सचिव के चेम्बर में जीत मा प्रमाण पत्र लिया।

28 जनवरी से मंत्रिमंडल विस्तर का इंतजार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देकर NDA गठबंधन की सरकार बनाई थी। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही एक भाजपा विधायक, तीन जनता दल यूनाईटेड और एक-एक हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-निर्दलीय ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story