Road Accident: 100 की रफ्तार से दौड़ रही कार पुल की रेलिंग से टकराई, पति-पत्नी सहित चार की दर्दनाक मौत

Road Accident
X
Road Accident
बिहार के आरा (भोजपुर) में 22 अगस्त को भीषण हादसा हो गया। आरा-बक्सर फोरलेन पर 100 की स्पीड से दौड़ रही कार रेलिंग से टकरा गई। एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: भोजपुर के आरा में 22 अगस्त की सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया। विंध्याचल से पूजा कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। आरा-बक्सर फोरलेन पर चढ़ने समय 100 की रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पति, पत्नी, बेटा, बहू और पोते की की दर्दनाक मौत हो गई। 25 साल की बहू और 4 साल की पोती की हालत गंभीर है। भीषण हादसा गजराज गंज ओपी थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव के पास हुआ।

हादसे में इनकी हुई दर्दनाक मौत
पटना की अर्पणा कॉलोनी में रहने वाला परिवार रक्षाबंधन के दिन कार पर सवार होकर यूपी के मिर्जापुर में विंध्याचल दर्शन करने गया था। गुरुवार सुबह सभी दर्शन कर वापस पटना लौट रहे थे। विपुल पाठक गाड़ी चल रहे थे। बीबीगंज गांव के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय गाड़ी बेकाबू होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भूप नारायण पाठक, उनकी पत्नी रेणु देवी और बेटा विपुल पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी अर्पिता पाठक और पोता हर्ष पाठक ने आरा सदर अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।

एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। गजराजगंज थाना पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। गाड़ी के अंदर एयरबैग खुलने के बाद भी आगे बैठे पिता-बेटा की जान चली गई। गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। जैसे ही गाड़ी पुल पर चढ़ी, तभी हल्का जंप किया और डिवाइडर से टकरा गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story