Yashasvi Jaiswal: धाकड़ बल्लेबाज ने सबको पछाड़ा, 2024 में किया ऐसा कारनामा कि बन गए नंबर वन 

Yashasvi Jaiswal 1000 runs in 2024
X
यशस्वी जायसवाल।
IND vs SL T20 Series: भारतीय युवा बैटर ने साल 2024 में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 30 रन बनाकर कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

IND vs SL T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही। रविवार को दूसरा टी20 मैच भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। मैच बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन टीम इंडिया को उसके ऑलराउंड प्रदर्शन का फायदा मिला। श्रीलंका ने 166 रन का टारेगट दिया था, लेकिन बारिश आई तो डकवर्थ लुईस नियम लागू हो गया और टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

इस लक्ष्य को ऊपरी और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर 8 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए। संजु सैमसन खाता नहीं खोल पाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 4 चौके और एक छक्का लगाकर 26 रन जोड़े। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने 22 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

यशस्वी 2024 में बने एक हजारी
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 30 रन बनाते ही यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में एक हजार रन तेजी से पूरे कर लिए। इस साल उन्होंने कुल 13 अंतरराष्ट्री मैच खेले हैं, जिनमें 5 अर्धशतक और 2 शतक ठोके हैं। सबसे ज्यादा 740 रन टेस्ट में बनाए।

इन बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
यशस्वी जायसवाल 1023
कुशल मेंडिस 888
इब्राहिम जारदान 844
रोहित शर्मा 833
पाथुम निसांका 791

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story