WPL 2024, MIW vs UPW: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCBW vs DCW
X
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से।
WPL 2024, RCBW vs DCW, RCB vs DC: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 7वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हो रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

WPL 2024, RCBW vs DCW, RCB vs DC: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 7वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हो रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में 1-1 बदलाव किया गया है। RCBW की एलिसे पेरी बीमार हैं ऐसे में नादिन डी क्लार्क को डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड की जगह जेस जोनासेन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

लीग में अब तक विजयी रथ पर सवार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कोशिश इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स (DCW) की कोशिश दूसरी जीत पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेरेहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन काप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।

दिल्ली को नहीं हरा सकी बैंगलोर
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स (DCW) का पलड़ा भारी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अब तक DCW को नहीं हराया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैच DCW ने अपने नाम किए हैं। WPL 2023 के दूसरे मैच में RCBW का सामना DCW से हुआ थ। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 60 रन से जीता था। पहले सीजन के 11वें मैच में यह दोनों टीमें एक बार फिर टकराई थीं। दिल्ली कैपिटल्स (DCW) ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 6 विकेट से हराया था।

स्मृति मंधाना ने जताया फैंस का आभार
टॉस के दौरान स्मृति मंधाना ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे। हमने एक ट्रेंड देखी है जहां पहले 5-6 ओवरों में गेंदबाजों के लिए कुछ न कुछ होता है। साथ ही टी20 क्रिकेट में लक्ष्य जानना भी बेहतर होता है। सीज़न से पहले भी यही चर्चा थी कि कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और सभी एकादश अपने दम पर गेम जीतने के लिए पर्याप्त हैं।" फैंस को लेकर स्मृति ने कहा, "वे बड़ी संख्या में आए हैं और हमें लगता है कि उनके समर्थन के कारण हमारे पास 10 रन अधिक हैं। सच में उनका आभारी हूं।"

ये भी पढ़ें: WPL 2024, MIW vs UPW: यूपी वॉरियर्स ने रोका मुंबई इंडियस का विजयी रथ, 7 विकेट से दी मात; किरण नवगिरे ने लगाया अर्धशतक

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story