Logo
Womens Premier League 2024, WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (2024) की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लगा है।

Womens Premier League 2024, WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (2024) की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। RCB की खिलाड़ी कनिका आहूजा और गुजरात जायंट्स की काशवी गौतम लीग के दूसरे सीजन से बाहर हो गई हैं। कनिका की जगह श्रद्धा पोखरकर और काशवी के स्थान पर सयाली सतगरे को टीम में शामिल किया गया है। WPL 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से होगी। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। 

ये भी पढ़ें: PSL 2024: बीच में ही रुक गई PSL के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हो रही थू-थू

चोटिल हैं ऑलराउंडर कनिका

काशवी गौतम दिसंबर में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी थीं। वह चोट के कारण दूसरे सीजन से बाहर हो गई हैं। गुजरात जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उनकी जगह मुंबई की सयाली सथगरे (10 लाख) को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय ऑलराउंडर कनिका आहूजा भी चोट के कारण WPL 2024 से बाहर हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में महाराष्ट्र की बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रद्धा पोखरकर को नॉमिनेट किया। उन्हें 10 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य पर अनुबंधित किया गया है।

नेट गेंदबाज थीं श्रद्धा

भारत की इमर्जिंग एशिया कप जीत का हिस्सा बनने के बाद गौतम ने U23 महिला चैंपियनशिप के दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं। ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने भी उन पर बोली लगाई थी। अंत में RCB ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। कनिका आहूजा ने हांग्जो में एशियाई खेलों में डेब्यू किया, लेकिन बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सकीं। भारत द्वारा जीते गए इमर्जिंग एशिया कप में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें भविष्य के लिए एक शानदार संभावना के रूप में देखा जा रहा है। उनकी जगह लेने वाली श्रद्धा पोखरकर पहले से ही नेट गेंदबाज के रूप में आरसीबी कैंप का हिस्सा थीं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनकी सेवाएं लेना आसान लगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, लोकसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम में होंगे ये बदलाव

5379487