Logo
election banner
WPL 2024, MIW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 19वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हुआ। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।

WPL 2024, MIW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 19वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCBW ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एलिस पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 6 विकेट चटकाए और नाबाद 40 रन भी बनाए।

सस्ते में पवेलियन लौटे सलामी बल्लेबाज
114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCBW की शुरुआत औसत रही। स्मृति मंधाना और सोफी मोलिनेक्स के बीच पहले विकेट के लिए 22 रनों की पार्टनरशिप हुई। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हेली मैथ्यूज ने सोफी को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 2 चौकों की बदौलत 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। 25 के स्कोर पर RCBW को दूसरा झटका लगा। नट साइवर-ब्रंट की गेंद पर प्रियंका बाला ने कप्तान स्मृति मंधाना कैच लपका। स्मृति ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए। 7वें ओवर की पहली गेंद पर शबनीम इस्माइल ने सोफी डिवाइन को बोल्ड किया। उन्होंने 1 चौके की बदौलत 2 गेंदों पर 4 रन बनाए।

एलिस पेरी ने बल्ले से भी किया कमाल
इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। एलिस पेरी ने गेंद के बाद बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा ऋचा घोष 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई इंडियंस की ओर से शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और नट साइवर-ब्रंट को 1-1 सफलता मिली। 

अच्छे स्टार्ट के बाद ढह गई मुंबई की टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम एलिस पेरी की आंधी में उड़ गई और 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। मुंबई की शुरुआत औसत रही और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और एस सजना ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। पावरप्ले के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी डिवाइन ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने हेली मैथ्यूज को एलिस पेरी के हाथों कैच आउट कराया। हेली ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद एलिस पेरी का तूफानी देखने का मिला और टीम फिर उबर हीं नही पाई। 

एलिस पेरी के तूफानी में उड़ी मुंबई
9वें ओवर की चौथी गेंद पर एलिस पेरी ने एस सजना को बोल्ड किया। सजना ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। अगली ही गेंद पर एलिस पेरी ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। हरमनप्रीत कौर गोल्डन डक का शिकार हुईं। 11वें ओवर की पहली गेंद पर एलिस पेरी ने अमेलिया केर को LBW आउट किया। केर ने 5 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। ओवर की तीसरी गेंद पर एलिस पेरी ने अमनजोत कौर को बोल्ड किया। अमनजोत कौर ने 2  गेंदों पर 4 रन बनाए। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर  एलिसे पेरी ने पूजा वस्त्राकर को बोल्ड किया। पूजा ने 10 गेंदों पर 6 रन ही बना सकीं। ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पेरी ने नट साइवर-ब्रंट को LBW आउट किया। नट ने 15 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन बनाए।

एलिस पेरी ने झटके 6 विकेट
92 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का 8वां विकेट गिरा। आशा शोभना ने हुमैरा काजी को अपना शिकार बनाया। हुमैरा काजी ने 7 गेंदें खेलीं और 4 रन बनाए। 106 के स्कोर पर मुंबई को 9वां झटका लगा। श्रेयंका पाटिल की गेंद पर ऋचा घोष ने शबनीम इस्माइल (8) को स्टंपिंग आउट किया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोफी मोलिनेक्स ने साइका इशाक (1) को LBW आउट किया। प्रियंका बाला 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। RCBW की ओर से एलिस पेरी ने 4 ओवर में 3.80 की इकॉनमी से 15 रन देकर 6 शिकार किए। उनके अलावा सोफी मोलिनेक्स, सोफी डिवाइन, आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: WPL 2024, DCW vs GG: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी गुजरात जायंट्स, जानिए मैच से जुड़ी A To Z जानकारी

5379487