Logo
WPL 2024, Jacintha Kalyan: वीमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन इन दिनों भारत में खेला जा रहा है। लीग के पहले 11 मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इसके बाद बचे हुए 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेंगलुरु में जैसिंथा कल्याण WPL के मुकाबलों के लिए पिच तैयार कर रही हैं।

WPL 2024, Jacintha Kalyan: वीमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन इन दिनों भारत में खेला जा रहा है। लीग के पहले 11 मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। इसके बाद बचे हुए 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेंगलुरु में जैसिंथा कल्याण WPL के मुकाबलों के लिए पिच तैयार कर रही हैं। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास की पहली महिला पिच क्यूरेटर हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने जैसिंथा कल्याण की तारीफ की है। 

जय शाह ने की जैसिंथा कल्याण की तारीफ

शाह ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक प्रगति है। जैसिंथा कल्याण हमारे देश की पहली महिला क्रिकेट पिच क्यूरेटर के रूप में अग्रणी बन गई हैं। बेंगलुरु में वीमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन चरण के लिए पिच की तैयारी की कमान संभालना बताता है कि उनमें काम के प्रति कितना दृढ़ संकल्प है। वह बाधाओं को तोड़ने की इच्छा का प्रतीक बन गई हैं। जैसिंथा की अभूतपूर्व उपलब्धि खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जुनून का प्रमाण हैं। WPL के लिए पिच की देखरेख में उनकी भूमिका भारतीय खेल जगत में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो भारत में क्रिकेट के विकसित परिदृश्य को उजागर करती है।'

रिसेप्शनिस्ट रही हैं जैसिंथा कल्याण

बता दें कि जैसिंथा कल्याण कर्नाटक निवासी है। उनका बचपन बेंगलुरु से 80 किमी दूर हरोबेले गांव में बीता। शुरुआत में वह कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट थीं। इसके बाद उन्होंने वहां अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वह WPLके पहले चरण की पिच तैयार कर रही हैं। लीग का दूसरा चरण दिल्ली में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 5 मार्च से होगी। 

WPL 2024 में अब तक खेले गए 4 मैच
WPL 2024 में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को 2 रन से, तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से और चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से मात दी। लीग के 5वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। 

ये भी पढ़ें: WPL 2024: पांचवें मुकाबले में RCBW से भिड़ेगी GGW; जानिए हेड टू हेड, प्लेइंग 11 और फैंटेसी 11 समेत सारी जानकारी

5379487