Logo
election banner
WPL 2024, MIW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

WPL 2024, MIW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लीग में MIW ने अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा RCBW को 8 में से 4 मुकाबलों में जीत मिली और टीम अंक तालिका तीसरे स्थान पर है। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। निर्णायक मुकाबला 17  मार्च को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि एलिमिनेटर मुकाबले में MIW और RCBW की संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी। इस मैच के लिए परफेक्ट फैंटेसी 11 क्या होगी। साथ ही दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी है।

मुंबई का पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस (MIW) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCBW) के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो MIW का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं और मुंबई ने 3 जीते हैं। WPL 2024 के 9वें मैच में दोनों टीमें टकराई थीं और MIW ने 7 विकेट से मुकाबले को जीता था। वहीं इस सीजन के 19वें मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। RCBW ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीता था। WPL के पिछले सीजन दोनों टीमें 2 बार टकराई थीं। चौथे मैच में हरमप्रीत कौर की मुंबई ने RCBW को 9 विकेट से रौंदा था। पहले सीजन के 19वें मैच में MIW ने RCBW को 4 विकेट से मात दी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह।

MIW vs RCBW Dream 11 Prediction

  • विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष
  • बल्लेबाज: स्मृति मंधाना
  • ऑलराउंडर: अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम
  • गेंदबाज: शबनीम इस्माइल, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल
  • कप्तान: अमेलिया केर
  • उपकप्तान: नेट साइवर-ब्रंट

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्रकार, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, इस्सी वोंग, जिन्तिमानी कलिता , प्रियंका बाला, अमनदीप कौर, क्लो ट्राईऑन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सब्भिनेनी मेघना, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, नादिन डी क्लर्क, शुभा सतीश, इंद्राणी रॉय।

ये भी पढ़ें: WPL 2024 final: फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, इस टीम से होगी भिड़ंत; जानिए प्लेऑफ का पूरा गणित

5379487