WPL 2024 final: फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, इस टीम से होगी भिड़ंत; जानिए प्लेऑफ का पूरा गणित

WPL 2024 final
X
दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह।
WPL 2024 final: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 20वें और लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स सीधे WPL 2024 के फाइनल में पहुंच गई।

WPL 2024 final: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 20वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DCW) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स सीधे WPL 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। लीग स्टेज में DCW ने 8 मुकाबले खेले और 6 में जीत दर्ज की। 12 अंकों के साथ मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम शीर्ष पर रही। ऐसे में अब WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। WPL 2024 का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी।

टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का सफर
टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम विजयी रथ पर सवार हुई और दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से, तीसरे मैच में RCBW को 25 रन से, गुजरात जायंट्स को 25 रन से और मुंबई इंडियंस को 29 रन से मात दी। अपने छठे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के हाथों 1 रन से पराजय मिली। इसके बाद मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम ने RCBW को 1 रन से और गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से पटखनी दी।

मुंबई और बैंगलोर का प्रदर्शन
अंक तालिका में जहां दिल्ली कैपिटल्स पहले पायदान पर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर रहने के साथ ही एलिमिनेटर में पहुंची। एलिमिनेटर 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस प्रदर्शन की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीते और टीम के 10 अंक हैं। दूसरी ओर स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCBW को 8 में से 4 मुकाबलों में जीत नसीब हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 8 अंक और नेट रन रेट +0.306 है।

ये भी पढ़ें: WPL 2024, DCW vs GG: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, सीधे फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story