WPL 2024, UPW vs MIW: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

UPW vs MIW
X
मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से।
WPL 2024, UPW vs MIW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 14वें मुकाबले में आज यूपी वॉरियर्स (UPW) का सामना मुंबई इंडियंस (MIW) से हो रहा है।

WPL 2024, UPW vs MIW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 14वें मुकाबले में आज यूपी वॉरियर्स (UPW) का सामना मुंबई इंडियंस (MIW) से हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं यूपी की ओर से एक बदलाव किया गया है। उमा छेत्री ने डेब्यू किया है। WPL 2024 में MIW ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। वहीं यूपी वॉरियर्स ने 5 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्स का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़े देखे जाएं तो यूपी वॉरियर्स का पलड़ा भारी है। WPL के दोनों सीजन को मिलाकर यूपी वॉरियर्स (UPW) और मुंबई इंडियंस (MIW) अब तक 3 बार टकराई हैं। इसमें से यूपी वॉरियर्स ने 2 और मुंबई इंडियंस ने 1 मैच जीता है। WPL 2024 के छठे मैच में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा था। WPL 2023 में दोनों टीमें 2 बार भिड़ी थीं और UPW-MIW ने 1-1 मैच जीता था। WPL 2023 के 10वें मैच में MIW ने UPW 8 विकेट से हराया था। पिछले सीजन के 15वें सीजन में दोनों टीमें एक बार फिर टकराई थीं। इस बार बाजी यूपी वारियर्स ने मारी थी। यूपी ने मुंबई को 5 विकेट से मात दी थी।

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: विराट कोहली भी जो ना कर सके यशस्वी जायसवाल ने वह कर दिखाया, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story