WPL 2024, DCW vs MIW: दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका, जानिए मैच से जुड़ी A To Z जानकारी

WPL 2024, DCW vs MIW, DC vs MI: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 12वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। WPL 2024 में दोनों टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं और 3-3 में उन्हें जीत मिली है। 1-1 मैच में DCW और MIW को हार का सामना भी करना पड़ा है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में DCW और MIW की संभावित प्लेइंग 11 क्या होगी। इस मैच के लिए परफेक्ट फैंटेसी 11 क्या होगी। साथ ही दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा भारी है।
फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को हराया था
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से 3 बार मुंबई इंडियंस (MIW) ने जीत दर्ज की है और दिल्ली कैपिटल्स को 1 बार जीत नसीब हुई। इस सीजन के पहले मैच में DCW का सामना MIW से हुआ था। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीता था। इसके अलावा WPL 2023 में दोनों टीमें 3 बार टकराई थीं। इसमें से 2 बार मुंबई ने जीत अपने नाम की थी। WPL 2023 के 7वें मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा था। WPL 2023 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात दी थी। WPL 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, इस्सी वोंग, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक।
DCW vs MIW Dream 11 Prediction
- विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया
- बल्लेबाज: मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा
- ऑलराउंडर: अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन
- गेंदबाज: इस्सी वोंग, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी
- कप्तान: अमेलिया केर
- उपकप्तान: नट साइवर-ब्रंट
दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, लौरा हैरिस, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काज़ी, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक, हरमनप्रीत कौर, शबनीम इस्माइल, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफर , जिन्तिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS धोनी की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, बोले- नए सीजन में नए रोल का बेसब्री से इंतजार
