Logo
election banner
Virat Kohli Rohit Sharma Fun moment: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मस्ती की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में खराब आगाज के बाद 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस दमदार वापसी करती दिख रही। आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को 7 विकेट से हरा दिया। ये इस सीजन में मुंबई टीम की लगातार दूसरी जीत है। इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान फाल डुप्लेसी, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 196 रन ठोके थे। इसके जवाब में जब मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। 

रोहित-ईशान की जोड़ी ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लक्ष्य का बचाव करने के दौरान उनकी टीम मुश्किल में थी। इसके बावजूद विराट कोहली अपने अंदाज में मस्ती करते दिखे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा। रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो विराट अचानक से पीछे से उनके पास हाते है और उनकी कमर में उंगली कर के आगे निकल जाते हैं। 

विराट ने की रोहित से मस्ती
रोहित को पहले तो ये समझ नहीं आता है कि किसने उनके साथ ऐसी हरकत की, लेकिन, जब वो कोहली को अपने पास से मुस्कुराते हुए निकलते देखते हैं तो उन्हें समझ आ जाता है कि कोहली ने उनके साथ मसखरी की। इसके बाद रोहित ने भी उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया। 

मुंबई ने 7 विकेट से आरसीबी को हराया
इस मैच में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। वो 9 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा का बल्ला जरूर बोला और उन्होंने 24 गेंद में 38 रन की पारी खेली। इस सीजन में लगातार तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 मैच जीते हैं। आरसीबी के खिलाफ 197 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 4.3 ओवर रहते मैच जीत लिया। 

5379487