Virat Kohli: विराट कोहली ने मैदान में उतरे बिना अनोखा रिकॉर्ड बनाया, रोहित-धोनी को छोड़ा पीछे

Virat Kohli
X
Virat Kohli
Virat Kohli: विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वह लंदन में पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने शुक्रवार को एक ऑक्शन कराया। जिससे मिला पैसा उन्होंने गरीब बच्चों की मदद के लिए लगाया। इसमें विराट कोहली की जर्सी, बैट समेत रोहित शर्मा, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ की भी स्पेशल चीजों की नीलामी की गईं।

विराट कोहली ने क्या रिकॉर्ड बनाया
इंडियन क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली का 2 चीजें इस ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। इस मामले में उन्होंने रोहित, धोनी और द्रविड़ तीनों को पीछे छोड़ दिया।

कोहली की कौन सी चीज महंगी बिकी
ऑक्शन में कोहली की जर्सी और ग्लव्स की बोली लगी। यह चीजें उन्होंने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पहनी थीं, वो भी उस मैच में जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल सका। विराट ने यह जर्सी और ग्लव्स न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पहने थे, जिसमें उन्होंने सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया को 390 के पार पहुंचाया था।

कितने में बिकी विराट की जर्सी
विराट की जर्सी 40 लाख रुपए में बिकी, जबकि उनके ग्लव्स 28 लाख रुपए में खरीदे गए। ऑक्शन में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा रहे, जिनका बैट 24 लाख में खरीदा गया। एमएस धोनी का बैट 13 लाख और राहुल द्रविड़ का बैट 11 लाख रुपए में बिका।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story