VIDEO: 6,6,6,6,6,6 भारत को मिला एक और 'सिक्सर किंग', एक ओवर में जड़े 6 छक्के, 64 बॉल में खेली 110 रन की तूफानी पारी

Vamshhi Krrishna Sixer King
X
वामशी कृष्णा ने एक ओवर में लगाए 6 छक्के
Vamshhi Krrishna 6 Sixes in an Over: भारत को एक और सिक्सर किंग मिल गया है। एक भारतीय बैटर ने लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है। युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में ऐसा किया था।

Vamshhi Krrishna New Sixer King 6,6,6,6,6,6: आंध्र प्रदेश के सलामी बैटर वामशी कृष्णा ने सीएके नायडू ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ एक मुकाबले में इतिहास रचा है। वामशी ने लगातार 6 गेंद में 6 छक्के उड़ाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही वामशी युवराज सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और रवि शास्त्री के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। ये तीनों बैटर ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल दिखा चुके हैं। यानी वामशी अब एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

वामशी कृष्णा ने रेलवे के स्पिन गेंदबाज दमदनदीप सिंह के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए। 6 गेंद पर 6 छक्के उड़ाने वाले इस बैटर ने महज 64 बॉल पर 110 रन की तूफानी पारी खेली है। इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 378 रन बनाए थे। इसके जवाब में रेलवे ने 9 विकेट के नुकसान पर 865 रन बनाए थे। ये मुकाबला ड्रॉ रहा।

वामशी ने लगातार 6 छक्के लगाए
वामशी की इस पावर हिटिंग का वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वामशी ने दमनदीप सिंह की गेंद पर पहला छक्का ऑन साइड पर स्लॉग स्वीप के जरिए ठोका। अगली गेंद दमनदीप ने ऑफ स्टम्प के थोड़ा बाहर फेंकी थी, लेकिन, इसका भी पहली गेंद जैसा ही हश्र हुआ। तीसरी गेंद मिडिल और लेग पर थी और इसे भी वामशी ने लॉन्ग ऑन को ऊपर से सीमा रेखा के पार भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। वामशी का चौथा छक्का भी स्लॉग स्वीप से ही आया। इसके अगले दो छक्के भी वामशी ने लेग साइड में ही उड़ाए।

युवराज ने इंटरनेशनल टी20 में उड़ाए थे 6 छक्के
बता दें कि युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे। इससे पहले, रवि शास्त्री ने 1985-86 में रणजी ट्रॉफी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ मुंबई की तरफ से खेलते हुए लगातार 6 छक्के मारे थे।

वहीं, 2022 में महाराष्ट्र के बैटर ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ ओवर में 6 नहीं, बल्कि 7 छक्के उड़ाने का कारनामा किया था। उन्होंने इस दौरान गेंदबाज शिवा सिंह के ओवर में 43 रन बटोरे थे। इस मैच में ऋतुराज ने नाबाद 220 रन ठोके थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story