Logo
Virat Kohli T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप में विराट कोहली का बल्ला चलता है तो वो न सिर्फ टीम इंडिया को फायदा पहुंचाएगा, ब्लकि कोहली खुद भी रिकॉर्ड बना लेंगे।

Virat Kohli T20 World Cup 2024: भारत में क्रिकेट फैंस टी20 विश्वकप 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनका यह इंतजार बहुत जल्द खत्म हो ने जा रहा है। 2 जून से विश्वकप में मैचों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होगा। 

इसके लिए भारतीय टीम अमेरिका के न्यूयार्क शहर पहुंच चुकी है और टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस बार वर्ल्डकप भारत में लाना चाहेगी। आईपीएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ी इस इंडियन टीम में शामिल हैं। इससे उनकी तैयारियां पुख्ता हो गई है। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। वहीं, टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उनसे फैंस को सबसे उम्मीदें है।
 
विराट कोहली टी20 विश्वकप 2024 में ये 3 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।   

1. सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड बनाएंगे 
विराट कोहली ने अब तक खेले गए टी20 वर्ल्डकप में 103 चौके लगाए हैं। कोहली रिटायर हो चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज महिला जयवर्धने के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जयवर्धने के नाम टी20 विश्वकप में कुल 111 चौके दर्ज हैं। इसलिए हम कह रहे हैं कि कोहली इस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
 
2. टी20 विश्वकप में टॉप स्कोरर
विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 27 मैच खेले हैं, जिनकी 25 पारियों में 81.50 की औसत और 131.30 की स्ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 14 अर्धशतक लगाए। कोहली टी20 विश्वकप में 359 रन बनाते ही टी20 विश्वकप में 1500 रन पूरे कर लेंगे। 

3. खुद का रिकॉर्ड तोड़ बनेंगे टॉप स्कोरर!
विराट कोहली के नाम 2014 टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 4 अर्धशतक लगाकर 319 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 106.33 रहा। इस टी20 विश्वकप में कोहली अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बीते आईपीएल सीजन में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन निकले। उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए। कोहली अपने इसी फॉर्म को टी20 विश्वकप में भी जारी रखना चाहेंगे।     

5379487