IPL 2024: विराट कोहली क्या IPL में भी नहीं खेलेंगे... इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli
X
क्रिकेट से दूर हैं विराट कोहली।
IPL 2024, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली निजी कारणों के चलते इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से भी बाहर हो सकते हैं। दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के IPL खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

IPL 2024, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली निजी कारणों के चलते इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 खेलते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से भी बाहर हो सकते हैं। दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के IPL खेलने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

जब सुनील गावस्कर से पूछा गया कि विराट कोहली लंबे समय तक बाहर रहने के बाद क्या IPL में रन बनाने के लिए बेताब होंगे, इस पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "क्या वह खेलेंगे… वह कुछ कारण से नहीं खेल रहे हैं। शायद हो सकता है कि आईपीएल में भी नहीं खेलें।" बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की जानकारी शेयर की थी। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा है।

पिता बनने के कारण ही विराट कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। हाल में वह बेटी वामिका के साथ एक रेस्टोरेंट में नजर आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए विराट कोहली को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में रजत पाटीदार को टीम इंडिया में जगह मिली थी। इसके अलावा विराट कोहली सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024
IPL 2024 का 22 मार्च से आगाज होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी पहले 17 दिन का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। 17वें सीजन के पहले ही मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। IPL में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 237 टेस्ट की 229 पारियों में 7263 रन बनाए हैं। वह लीग में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। IPL में विराट कोहली के नाम 50 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: Test Cricket: 'जिनको भूख नहीं है...' रोहित शर्मा के इस बयान पर सुनील गावस्कर ने क्या कहा? जानें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story