Logo
election banner
Sunil Gavaskar: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अपनी सास के निधन के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कानपुर जाना पड़ा।

Sunil Gavaskar: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अपनी सास के निधन के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कानपुर जाना पड़ा। गावस्कर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन उन्हें बीच में कमेंट्री छोड़कर कानपुर जाना पड़ा है। पूर्व कप्तान ने टेस्ट मैच के पहले दिन घर के लिए उड़ान भरी। सुनील गावस्कर शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर और अपने परिवार से मिलने के लिए कानपुर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के लिए इस तारीख तक बुक कर सकते टिकट, यहां जानिए आसान तरीका

मां के निधन के दौरान ढाका में कर रहे थे कमेंट्री

दिग्गज क्रिकेट गावस्कर इन दिनों बतौर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में मेजबान प्रसारकों के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। अपनी सास के निधन के बारे में जानने से पहले उन्होंने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में प्रसारण टीम के साथ अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी थी। 2022 में ही सुनील गावस्कर की मां मीना गावस्कर का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। उस समय सुनील ढाका में कमेंट्री कर रहे थे। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गावस्कर का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गावस्कर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 125 टेस्ट की 214 पारियों में 51.12 की औसत से 10,122 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक और 34 शतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 236* रन है। इसके अलावा उन्होंने 108 वनडे की 102 पारियों में 3092 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 35.13 की और स्ट्राइक रेट 62.26 की रही है। वनडे में गावस्कर के नाम 27 अर्धशतक और 1 शतक दर्ज है। पूर्व में वह बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

ये भी पढ़े: IND vs ENG 2nd Test: पहले दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 336/6, यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के करीब

5379487