Champions Trophy 2025: एक बार पाकिस्तान तो आओ..., शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली को क्यों दिया न्योता

Champions Trophy 2025
X
Shahid Afridi Invite Virat Kohli to Pakistan in Champions Throphy 2025
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। उन्होंने बड़ी बात कह दी है।

Shahid Afridi on Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान की सरजमी पर होगा। इससे पहले टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं जाने की चर्चाएं चल रही हैं। बीसीसीआई ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी को हायब्रिड मॉडल पर करने की अपील की है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

हमें भारत में बहुत प्यार मिला
वहीं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ने इन चर्चाओं पर बड़ी बात कह दी है। शाहिद आफरीदी ने कहा कि टीम इंडिया पाकिस्तान आएगी तो मैं खुद खिलाड़ियों का स्वागत करूंगा। जब पाकिस्तानी टीम भारत जाती थी तो हमें वहां के लोगों से बहुत सम्मान और प्यार मिलता था। साल 2005-06 में भारतीय टीम पाकिस्तान आई थी। सभी खिलाड़ियों को वहां काफी अच्छा लगा था।

भारत की मेहमान नवाजी भूल जाएंगे विराट कोहली
पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के एक-दूसरे के देश में जाने और क्रिकेट खेलने से बेहतर शांति का कोई रास्ता नहीं हो सकता है। शाहीद ने विशेष तौर पर कहा कि अगर विराट कोहली पाकिस्तान आएंगे तो भारत के प्यार और मेहमान नवाजी को भूल जाएंगे। क्रिकेट में लोगों को एकजुट करने की ताकत होती है। भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के देश में खेलते देखने से ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा। विराट कोहली ग्लोबल आइकन हैं और उनके पाकिस्तान में आने से लाखों फैंस का सपना सच हो जाएगा।

पाकिस्तान नहीं तो कहां होंगे भारत के मैच
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की खबर न्यूज एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को दी। इसके हवाले से कहा गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से भारत के मैच श्रीलंका या दुबई में कराने को कहेगा।

पाकिस्तान कर रहा मेजबानी का इंतजार
भारतीय टीम को पाकिस्तान में सुरक्षा का खतरा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह भी कहा गया कि कुछ भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान बोर्ड भारत की मेजबानी के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहा है। यहां तक कि उसने सुरक्षा कारणों के चलते भारत के सभी मैच लाहौर में ही प्रस्तावित किए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story