Rohit Sharma: वानखेड़े में चूमा रोहित का माथा, चैंपियन बेटे से मिलने मां ने कैंसिल किया डॉक्टर का अपॉइंटमेंट; देखें VIDEO  

Rohit Sharma Mother Love
X
मां ने चूमा रोहित शर्मा का माथा
Rohit Sharma Mother Love: कई दिनों का इंतजार खत्म हुआ तो मां ने अपने बेटे से मिलने खुद की सेहत को पीछे कर दिया और बेटे रोहित शर्मा को सामने पाते ही माथा चूम लिया।

Rohit Sharma Mother Love: टीम इंडिया के कप्तान लंबे समय बाद अपने शहर मुंबई पहुंचे। वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही मां पूर्णिमा शर्मा ने अपने बेटे रोहित शर्मा पर प्यार लुटा दिया। उन्होंने रोहित का माथा चूमा। रोहित शर्मा विक्ट्री परेड खत्म होने के बाद स्टेडियम में पहुंचे। वह सीधे स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स में गए। क्योंकि उनकी मां और पिता उनका इंतजार कर रहे थे। करीब एक महीने के इंतजार के बाद मां अपने बेटे से मिली।

सोचा नहीं था ये दिन देखूंगी।
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह दिन देखूंगी। विश्वकप में जाने से पहले रोहित मुझसे मिलने आया था, तब कहा था कि इसके बाद मैं टी20I खेलना छोड़ना चाहता हूं। मैंने बस इतना कहा कि विश्वकप जीतने की कोशिश करो। आज मेरी तबियत ठीक नहीं थी और डॉक्टर से मिलने का समय भी था, लेकिन फिर भी मैं आई, क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहती थी।

रोहित पर मां ने लुटाया प्यार

ऐसा माहौल पहली बार देखा
पूर्णिमा शर्मा ने कहा- मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती। जयकारे तो देखो। मैंने इस तरह का माहौल पहले कभी नहीं देखा। उसे जो प्यार मिल रहा है, वह उसकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से है। मैं आज सबसे ज्यादा खुश हूं। अब मैं और क्या मांग सकती हूं! यह दिन जीवन में दोबारा नहीं आएगा। जब वह जीता तो यह एक भावुक पल था क्योंकि वह इस तरह के दिन के लिए खेल रहा था।

रोहित का घर में ग्रैंड वेलकम
रोहित शर्मा काफी लंबे समय के बाद मुंबई में अपने घर लौटे। गुरुवार को विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद वह अपने घर पहुंचे। घर में पहले से रोहित शर्मा के ग्रैंड वेलकम की तैयारी की गई थी।

रोहित के घर पहुंचते ही आते ही परिवार के सदस्यों ने उन्हें बेहद खास अंदाज में वेलकम किया। परिजनों ने रोहित की स्टाइल में ही उनका वेलकम किया। यही अंदाज रोहित ने टी20 विश्वकप की ट्रॉफी लेते समय दिखाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story