Logo
election banner
Rohit Sharma Hugged Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नाबाद शतक ठोका था। उनका वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रोहित शर्मा इस बाएं हाथ के बैटर को गले लगाते नजर आ रहे।

Rohit Sharma Hugged Yashasvi Jaiswal: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के ठोके थे। यशस्वी की इस पारी की मदद से ही राजस्थान ने 180 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 1 विकेट पर हासिल कर लिया। ये संजू सैमसन की राजस्थान टीम की सीजन की सातवीं जीत है। 

इस मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा। इसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल को गले लगाते नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही। बता दें कि रोहित और यशस्वी के बीच गजब की केमिस्ट्री है। दोनों भारत के लिए टेस्ट में पारी की शुरुआत करते हैं। यशस्वी रोहित को बड़े भाई जैसा मानते हैं और कई बार अपनी कामयाबी के पीछे रोहित का हाथ बता चुके हैं। 

यशस्वी ने रोहित को दिया सफलता का श्रेय
इसी वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक पूरा करने के बाद यशस्वी खुद को रोक नहीं पाए और रोहित शर्मा के गले लग गए। मैच के बाद यशस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि रोहित भैया मुझे पॉजिटिव बने रहने में मदद करते हैं। 

राजस्थान पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। अब राजस्थान के 8 मैच में 14 अंक हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 4 अंक का अंतर है। राजस्थान से हार के बाद मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है। मुंबई ने अपने 8 में से 3 मैच जीते हैं और 5 गंवाए हैं। इस हार से मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी झटका लगा है। 

5379487