Ravi Bishnoi Bullet Throw: रवि बिश्नोई ने मारा गोली की रफ्तार से थ्रो, भौंचक्का रह गया जिम्बाब्वे का बल्लेबाज 

Ravi Bishnoi bullet speed throw
X
रवि बिश्नोई का बुलेट थ्रो
Ravi Bishnoi Throw: रवि बिश्नोई ने चौथे टी20 मैच में गोली की रफ्तार से थ्रो मारकर बल्लेबाज को आउट कर दिया।

Ravi Bishnoi Throw: भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया। मैच के हीरो यशस्वी जायसवाल बने। जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93 रनों का तेज पारी खेली। वहीं, मैच में रवि बिश्नोई ने गोली से रफ्तार से ऐसा थ्रो मारा कि जिम्बाब्वे का बल्लेबाज भौंचक्का रह गया। बिश्नोई ने अपनी ही गेंद पर बल्लेबाज को फंसाया और डंडे बिखेर दिए।

रवि बिश्नोई का गोली की रफ्तार से थ्रो

रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे की पारी का 15वां ओवर फेंक रहे थे। तीसरी गेंद कप्तान सिंकदर रजा को डाली, जिसे खेलने में सिंकदर को दिक्कत हुई। किसी तरह शॉट खेलकर रन लेने दौड़े। इस बीच रवि बिश्नोई गेंद पर झपट पड़े। सिंकदर स्ट्राइक एंड पर लौट गए, जबकि नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद कैंपेबल आधी क्रीज में आ गए। इस मौके का फायदा उठाते हुए रवि बिश्नोई ने गोली की रफ्तार से स्टंप्स की तरफ थ्रो मारा। थ्रो ने डंडे बिखेर दिए।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मैच को एकतरफा कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने 175.47 के स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए। पारी में 2 छक्के और 13 चौके लगाए। शुभमन गिल ने 148.71 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंद पर 58 रन बनाए। टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली है। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story