पेरिस ओलंपिक: हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को मिलेंगे 1 करोड़, CM मोहन यादव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई 

Hockey Player Vivek Sagar with CM
X
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर से वीडियो कॉल करते CM मोहन यादव।
Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर इटारसी के रहने वाले हैं। ओलंपिक में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार, 9 अगस्त को वीडियो कॉल कर बधाई दी। साथ ही ईनाम की घोषणा की।

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। CM मोहन यादव ने टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ का ईनामी देने की घोषणा की है। ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरी ब्रॉन्ज मेडल जीतने जा रही है।

विवेक सागर इटारसी के रहने वाले
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर नर्मदापुरम जिले के इटारसी के रहने वाले हैं। पिछली बार भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह विवेक सागर को वीडियो कॉल कर न सिर्फ बधाई दी, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाया।

विवेक के गांव मना जीत का जश्न
भारत की ऐतिहासिक जीत में उनका अहम योगदान है। गुरुवार को हुए रोमांचक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत के दो गोलों की बदौलत भारतीय टीम को स्पेन पर शानदार जीत मिली। भारत की इस जीत पर विवेक सागर के गांव चांदौन में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। विवेक सागर के घर पर भी मिठाई बांटी गई।

CM ने X पर साझा किया वीडियो
सीएम मोहन यादव ने X पर बात चीत का वीडियो शेयर कर लिखा है कि कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और मध्यप्रदेश के गौरव विवेक प्रसाद सागर को वीडियो कॉल कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार विवेक सागर को एक करोड़ का ईनाम देगी। भारतीय टीम ने जिस लगन और परिश्रम से देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story