Logo
election banner
IPL Hat Tricks List: 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत होगी। IPL के इतिहास 16 साल के इतिहास में अब तक 22 बार हैट्रिक ली गई है। कुछ अवसरों पर बल्लेबाजों ने भी गेंद से अहम योगदान दिया है और हैट्रिक तक लेने का कारनामा कर दिखाया।

IPL Hat Tricks List: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को IPL के 17वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। फैंस का यह इंतजार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला भी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत होगी। इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। IPL के इतिहास 16 साल के इतिहास में अब तक 22 बार हैट्रिक ली गई है। कुछ अवसरों पर बल्लेबाजों ने भी गेंद से अहम योगदान दिया है और हैट्रिक तक लेने का कारनामा कर दिखाया।

रोहित और युवराज भी ले चुके हैट्रिक
IPL में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रोहित शर्मा और युवराज सिंह भी हैट्रिक ले चुके हैं। इतना ही नहीं युवराज सिंह ने तो लीग के एक ही सीजन में 2 बार हैट्रिक ली है। वहीं रोहित ने बतौर ऑफ स्पिनर अपने करियर की शुरुआत की थी। IPL में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड लक्ष्मीपति बालाजी के नाम है। IPL में CSK की ओर से खेलते हुए उन्होंने किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इतना ही नहीं अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा लीग में 3 बार हैट्रिक ले चुके हैं। आइए  IPL में ली गई सभी हैट्रिक के बारे में जानते हैं।

IPL Hat Tricks List 

  • लक्ष्मीपति बालाजी (CSK) बनाम KXIP, 2008 
  • अमित मिश्रा (DC) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008 
  • मखाया एनटिनी (CSK) बनाम KKR, 2008 
  • युवराज सिंह (KXIP) बनाम RCB, 2009 
  • रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम MI, 2009 
  • युवराज सिंह (KXIP) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009 
  • प्रवीण कुमार (RCB) बनाम RR, 2010 
  • अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम KXIP, 2011 
  • अजीत चंदीला (RR) बनाम पुणे वॉरियर्स, 2012 
  • सुनील नरेन (KKR) बनाम KXIP, 2013
  • अमित मिश्रा (SRH) बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013 
  • प्रवीण तांबे (RR) बनाम KKR, 2014 
  • शेन वॉटसन (RR) बनाम SRH, 2014 
  • अक्षर पटेल (KXIP) बनाम गुजरात लॉयन्स, 2016 
  • सैमुअल बद्री (RCB) बनाम MI, 2017 
  • एंड्रयू टाई (GL) बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट, 2017 
  • जयदेव उनादकट (RPSG ) बनाम SRH, 2017 
  • सैम करन (KXIP) बनाम DC, 2019 
  • श्रेयस गोपाल (RR) बनाम RCB, 2019 
  • हर्षल पटेल (RCB) बनाम MI, 2021 
  • युजवेंद्र चहल (RR) बनाम KKR, 2022 
  • राशिद खान (GT) बनाम KKR, 2023

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 17वें सीजन के बाद MS धोनी ही नहीं ये 5 भारतीय भी कर सकते संन्यास का ऐलान, लिस्ट में सभी दिग्गज शामिल

5379487