कुलदीप यादव की मसूरी में हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से शादी करेंगे, जबकि 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हल्दी और मेहंदी की रस्म

मसूरी में शादी का जश्न हल्दी और मेहंदी की रस्में से शुरू हुआ। इस दौरान परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी से पहले का जश्न देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए।

कल वंशिका संग लेंगे सात फेरे

कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में सात फेरे लेंगे। शादी का समारोह निजी रखा गया है, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है और सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। 

यह भी पढ़े - Gaurav Kapur का हाथ थामे दिखी Kritika Kamra: रिसेप्शन में छाया कपल का क्लासी अंदाज; पार्टी में पहुंचे सचिन से मलाइका तक ये सितारे

शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह

शादी में शामिल होने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज (Priya Saroj) के साथ देहरादून पहुंचे। दोनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया।

नवंबर 2025 में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी। हालांकि उस समय भारतीय टीम के मैच और टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था।

17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

कौन हैं वंशिका चड्ढा

Kuldeep Yadav Vanshika

वंशिका चड्ढा मूल रूप से कानपुर के श्यामनगर इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आगे की पढ़ाई व नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई। फिलहाल वो वहीं काम कर रही है और आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती है।

यह भी पढ़े - मलाइका के साथ रिसेप्शन में पहुंचे हर्ष, पैपराजी को देखते ही कैमरों से बचते नजर आए रूमर्ड बॉयफ्रेंड!