Irfan Pathan WCL 2024: इरफान पठान की कुटाई का VIDEO, पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने ओवर में ठोक दिए 25 रन 

Irfan Pathan WCL 2024
X
Irfan Pathan WCL 2024
Irfan Pathan WCL 2024: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लिजेंड्स में इरफान पठान की जमकर कुटाई हुई। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। पाकिस्तानी फैंस उनके पीछे लग गए।

Irfan Pathan WCL 2024: वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स 2025 में शनिवार को पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 68 रनों से करारी शिकस्त दी। भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। दूसरी तरह गेंदबाजों ने भी जमकर रन लुटाएं। वहीं, इरफान पठान की सबसे ज्यादा कुटाई हुई। उनके एक ही ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 25 रन कूट डालें।

इरफान पठान से क्यों चिढ़ते हैं पाकिस्तानी
रविवार को तेज गेंदबाज इरफान पठान एक्स पर अचानक ट्रेंड करने लगे। पाकिस्तानी फैंस इरफान पठान को जमकर ट्रोल करने लगे। पाकिस्तानी पहले से इरफान पठान से चिढ़े हुए हैं। अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत के बाद जब इरफान पठान ने अफगानी म्यूजिक पर डांस किया था तो पाकिस्तानी गुस्से में आ गए थे। इसके बाद जहां मौका मिलता, वहां पठान को घेर लेते हैं, उनके खिलाफ बोलते हैं।

इरफान पठान की कुटाई का VIDEO

इन बल्लेबाजों ने लगाई क्लास
पाकिस्तान की पारी का 10वां ओवर इरफान पठान ने फेंका। क्रीज पर कामरान अकमल और शरजील खान खड़े थे। दोनों ने मिलकर पठान के खिलाफ ओवर की 6 गेंदों पर 25 रन कूट दिए। इसमें 3 चौके और 3 छक्के लगाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story